मुंबई

मुंबई में सोने की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, DRI ने एयरपोर्ट स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ा, 6.05 KG सोना जब्त

DRI ने मुम्बई एयरपोर्ट स्टाफ को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो स्टाफ और दो ग्राहक शामिल हैं। इनके पास से 6.05 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 4.84 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Image

मुंबई में सोने की तस्करी

मुंबई में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोने की बड़ी तस्करी का खुलासा किया है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाफ को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है। साथ ही 6.05 किलोग्राम सोना भी जब्त किया है। जिसकी कीमत 4.84 करोड़ रुपये बताई जा रही है। डीआरआई ने दो स्टाफ समेत चार लोगों को सोने की तस्करी में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच की जा रही है। डीआरआई के सूत्रों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

दो एयरपोर्ट स्टाफ और दो ग्राहक गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्यूटी फ्री शॉप पर यह स्टाफ काम करता था। साथ ही ये लोग सोने की तस्करी भी कर रहे थे। ये लोग सोने की छोटी-छोटी खेप को इंटरनेशनल ट्रांजिट टर्मिनल से निकालकर इकट्ठा करते थे। जिसके बाद उसे बाहर ले जाकर बेच देते थे। डीआरआई के अधिकारियों ने दो एयरपोर्ट स्टाफ मेंबर्स को तस्करी किया हुआ सोना हवाई अड्डे से बाहर ले जाते समय गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया। ये ग्राहक यानी रिसीवर इन एयरपोर्ट स्टाफ के साथ आइण्डिकेट बनाकर काम कर रहे थे।

दो पैकेट सोने का पाउडर और पांच बड़ी गोलियां बरामद

डीआरआई और एयरपोर्ट कस्टम्स ने सोने की जांच मे पांच बड़ी गोलियां और दो पैकेट सोने का पाउडर बरामद किया है। डीआरआई ने कुल 6.05 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। जिसे कस्टम एक्ट 1962 के तहत जब्त किया गया है। साथ ही सभी चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article