'तीन बजे तक मुंबई को सामान्य करें' मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, सरकार और मनोज जरांगे के वकील को लगाई फटकार

Maratha Quota: मराठा आंदोलन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने मराठा प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द जगह को खाली करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि कल की सुनवाई के बाद राज्य सरकार ने क्या काम किया? पुलिस को मोबाइल वैन का डेटा जमा करना चाहिए।

Mumbai Maratha Protest: मराठा आंदोलन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने मराठा प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि हमें भी कोर्ट तक पैदल जाना पड़ा, हम राज्य सरकार से भी संतुष्ट नहीं हैं। इस पर मनोज जरांगे के वकील सतीश मानेशिंदे इस पर कोर्ट ने कहा कि आप इस तरह सड़कें बंद नहीं कर सकते। कोर्ट ने फडणवीस सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि शहर में हालात सामान्य करने के लिए क्या कदम उठाए गए?

Bombay High Court

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। (PTI)

कल की सुनवाई के बाद राज्य सरकार ने क्या काम किया? पुलिस को मोबाइल वैन का डेटा जमा करना चाहिए। क्या आपने लाउडस्पीकर से घोषणा की थी? आपने अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने मामले पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों के मन में डर पैदा हो गया है। लोग घरों से निकलते समय सोच रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़ेृ। दोपहर 3 बजे तक मुंबई को सामान्य किया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो जमीन पर उतरकर स्टेटस चेक करेंगे।

End of Feed