मुंबई

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ यात्री पर हमला करने और बस में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें भगवा टोपी और गमछा पहने कुछ प्रदर्शनकारी और कुछ यात्री एक-दूसरे को मारते दिख रहे हैं।बेस्ट प्रवक्ता के अनुसार, बस चालक दल ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही प्रदर्शनकारी और यात्री दोनों भाग गए।

Image

मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारी (फोटो: canva)

Maratha Reservation Protest: पुलिस ने लगभग 10 अज्ञात मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुंबई के एक डिपो में यात्री पर हमला करने और 'बेस्ट' (बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन) (BEST) बस में तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए यहां एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने सीट साझा करने के मुद्दे पर रविवार शाम जुहू डिपो में एक यात्री से कथित तौर पर मारपीट की और बस में तोड़फोड़ की।

बेस्ट उपक्रम ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर जुहू डिपो में एक निजी ऑपरेटर से लीज पर ली गई बस के खड़े होने और बस के चालक दल के बाहर जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों और कुछ यात्रियों के बीच हाथापाई हो गई।पुलिस और बेस्ट अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले कि चालक दल मौके पर पहुंचता और उन्हें शांत करने की कोशिश करता, प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बस में चढ़कर एक यात्री से मारपीट की और बस की खिड़की तोड़ दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए जुहू पुलिस ने सोमवार को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दंगा, हमला और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article