मुंबई में ED के दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

रविवार की सुबह दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में आग लग गई। यह दफ्तर मुंबई के बेलार्ड एस्टेट क्षेत्र में है। आग लगने की जानकारी मिलते फौरन दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

Mumbai ED Office Fire: रविवार को सुबह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आग लगने की घटना सामने आई है। आज तड़के दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया और कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

mumbai ed office fire

मुंबई के ED दफ्तर में लगी भीषण आग

दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ED दफ्तर में भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना रविवार के तड़के 2:31 बजे दमकल विभाग को मिली। दमकल विभाग अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 2:31 बजे फायर ब्रिगेड को कैसर-ए-हिंद इमारत में आग लगने की सूचना मिली। करीमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास स्थित इस बहुमंजिला इमारत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दफ्तर है।

End of Feed