Rain Alert: महाराष्ट्र में एक बार फिर से आसमानी आफत के बादल लौटकर आए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सातारा ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर अगले चार दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
सांकेतिक फोटो।
चार दिनों के लिए अलर्ट जारी
बता दें कि बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया। इसके अलावा जयपुर, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी भारी बारिश हुई थी। इसी बीच महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
अगस्त में ज्यादा बारिश की संभावना
इधर, आईएमडी ने बताया कि भारत में अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, जबकि अगस्त के अंत तक अल-नीना की अनुकूल स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। भारत में कृषि के लिए मानसून बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुल खेती योग्य भूमि का 52 प्रतिशत हिस्सा बारिश पर निर्भर है।
आईएमडी ने बताया कि भारत में अगस्त और सितंबर के दौरान 422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत वर्षा होगी। देश में एक जून से अब तक 453.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 445.8 मिमी होती है। यह सामान्य बारिश से दो प्रतिशत अधिक है क्योंकि जून में सूखा रहने के बाद जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश हुई।
