Maharashtra Weather Today: उत्तर भारत के राज्यों में जहां लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है, वहीं महाराष्ट्र में मौसम की चाल बदलती नजर आ रही है। यहां मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई जिलों में दो दिन बारिश होगी, जिससे मौसम और सुहावना और ठंडा बना रहेगा। एक तरह महाराष्ट्र के कुछ जिलों में गर्मी झेलनी पड़ेगी तो वहीं कुछ जिले ऐसे है, जहां बारिश होने से मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। आइए आपको बताएं महाराष्ट्र में आज और कल कैसा रहेगा मौसम का हाल -
मुंबई समेत 19 जिलों में बरसेंगे मेघ
महाराष्ट्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वाशिम में मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जालना, छत्रपति संभाजीनगर, पुणे, अहिल्यानगर, नासिक और जलगांव में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
कल महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम का हाल
ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदर्ग, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों में हवाएं और बारिश होने के मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि 3 अप्रैल को इन सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर और कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
