Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन से पकड़ेगी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र के 7 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मानसून को सिमटता हुआ देखा जा रहा है। मुंबई और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं अधिकांश जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद प्रदेश में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। धीमी पड़ी मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। मानसून के एक्टिव होने के बाद अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस बीच जलगांव, मुंबई व अन्य जिलों में हो रही बारिश से कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rain Alert

महाराष्ट्र में बारिश

महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पुणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed