मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 28-Aug-24, आज का सोने का भाव: मुंबई में आज फिर बढ़ गए सोने-चांदी के भाव

Gold Price Today in Mumbai, (28-Aug-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सोने और चांदी के भाव क्या हैं? चलिए जानते हैं पिछले एक हफ्ते में सोने के दाम में कितना बदलाव हुआ है।

Image

मुंबई में सोने के भाव (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): सोना मूल्यवान धातु है और लोग सोने के आभूषण बनाने के लिए लालायित रहते हैं। निवेश के लिए भी सोने को उत्तम धातु माना जाता है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी भी है, ऐसे में मुंबई में सोने के दाम पर सबकी नजर रहती है। मुंबई में आज यानी बुधवार 28 अगस्त को सोने के दाम 72,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।

मुंबई में बुधवार को 24 कैरेट सोने के बाद 72,100 रुपये तक पहुंच गए, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 66930 रुपये और 18 कैरेट सोने के दाम 54760 रुपये पर हैं। कल यानी मंगलवार 27 अगस्त को मुंबई में सोने के दाम 72, 130 रुपये थे और पिछले हफ्ते 21 अगस्त को 10 ग्राम सोने के दाम शहर में 71,890 रुपये पर थे। बात चांदी के दामों की करें तो बुधवार को मुंबई में चांदी के दाम 85,970 रुपये दर्ज किए गए हैं। कल यानी 27 अगस्त को चांदी के दाम 85,850 रुपये प्रति किलो थे और 21 अगस्त को चांदी 85,150 रुपये प्रति किलो थी।

पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेटे सोने के दाम में 0.45 फीसद की बढ़ोरी देखने को मिली है। बात करें पिछले 10 दिन की तो 10 दिन में यह 1.13 फीसद बढ़ा है। ये तो बात हुई मुंबई की तो चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज सोने और चांदी के दाम कितने हैं -

शहर24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्रामशहरचांदी के दाम प्रति 1 किलो
मुंबई72,100कोलकाता85,970
दिल्ली72,100दिल्ली 85,820
कोलकाता72,130कोलकाता85,850
चेन्नई72,430चेन्नई86,200
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!