महाराष्ट्रः 14 साल की लड़की को पहले किया किडनैप, फिर चलती टैक्सी में रेप; दो गिरफ्तार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 07:09 AM IST

Mumbai Latest News: दोनों आरोपियों को बलात्कार और बाल यौन अस्तित्व संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि मानसिक रूप से कमजोर लड़की का चलती टैक्सी में रेप किया गया। 14 साल की पीड़िता को पहले किडनैप किया गया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया।

mumbai crime

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने गंदी हरकत के बाद उसे मालवणी के पास गाड़ी से उतार दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में सलमान शेख (26) और टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टैक्सी ड्राइवर पर सलमान की मदद का आरोप है।

End of Feed