Maharashtra News: महाराष्ट्र के स्कूलों में 3 साल से छोटे बच्चों का नहीं होगा एडमिशन, न्यूनतम उम्र सीमा में बदलाव

महाराष्ट्र के स्कूलों में नर्सरी क्लास के बच्चों का एडमिशन 3 साल की उम्र में ही होगा। इसके लिए न्यूनतम उम्र की सीमा में बदलाव किया जा रहा है। अगले शैक्षणिक वर्ष से यह नियम लागू होगा।

Nursery Admission Age In Maharashtra: महाराष्ट्र के स्कूलों में अब तीन साल से कम उम्र के बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं मिलेगा। अगले शैक्षणिक साल से नर्सरी क्लास में एडमिशन लेने वाले बच्चों की न्यूनतम उम्र तीन साल होने वाली है। इस नियम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभी कई स्कूलों में बच्चों को 2.5 साल या उससे कम उम्र में नर्सरी में प्रवेश मिल जाता है। जिसका कुछ शिक्षाविद् विरोध कर रहे हैं। नर्सरी में 2.5 की उम्र में एडमिशन लेने से बच्चे 5.5 की उम्र में ही क्लास 1 में आ जाते हैं। कम उम्र में स्कूल में दाखिला लेने से जिन बच्चों को प्लेग्रुप में होना चाहिए, वे नर्सरी की पढ़ाई कर रहे होते हैं।

school tour

नर्सरी क्लास की उम्र सीमा में बदलाव (फोटो साभार - ट्विटर)

महाराष्ट्र में इस नए नियम के लागू होने के बाद अगले शैक्षणिक साल से सिर्फ तीन साल की उम्र के बच्चे ही नर्सरी में एडमिशन पा सकेंगे। इस नियम से यह सुनिश्चित होगा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में एडमिशन का मानदंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुसार ही है। इस नियम के अनुसार क्लास 1 में एडमिशन लेने वाले बच्चों की उम्र 6 साल होनी चाहिए। इसके लिए नर्सरी के बच्चों को 3 साल में एडमिशन लेना चाहिए। इस शैक्षणिक साल के लिए नर्सरी क्लास में बच्चों का एडमिशन पहले ही शुरू हो चुका है। इसलिए अगले शैक्षणिक साल में इस नियम के लागू होने की उम्मीद है।

End of Feed