Mumbai News: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई के अधिकारियों ने युगांडा की एक महिला नागरिक द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास का भंडाफोड़ किया। डीआरआई द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, युगांडा के नागरिक को 19 दिसंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बयान में कहा गया है कि उसने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने उन्हें अपने बालों की विग और पहने हुए अंडरगारमेंट के अंदर छुपाया था। "
8.9 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त
19 दिसंबर के शुरुआती घंटों में किए गए ऑपरेशन में, डीआरआई, मुंबई जोनल यूनिट के अधिकारियों ने युगांडा की एक महिला नागरिक से अवैध बाजार में लगभग 8.9 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 890 ग्राम कोकीन बरामद की। डीआरआई मुंबई ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा , " युगांडा की महिला यात्री अपने बालों की विग और ब्रा पैड के अंदर छिपाकर देश में ड्रग्स ला रही थी।" प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया था। ड्रग्स प्रवर्तन एजेंसी के रूप में डीआरआई ने छिपाने के कई तरीकों जैसे कि सैनिटरी पैड, व्हिस्की की बोतलों में तरल कोकीन, काली कोकीन, मॉइस्चराइजर बोतलों में कोकीन आदि कई तरीकों का भी भंडाफोड़ किया है।
