Mumbai News: कोविड केंद्र घोटाला मामले पर शुक्रवार यानी आज ईडी ने धन शोधन की जांच के सिलसिले में शिवसेना सांसद संजय राउत के कथित सहयोगी सुजीत पाटकर के साथ कई लोगों की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित कोविड देखभाल केंद्रों के गठन में कथित धोखाधड़ी से संबद्ध में संघीय एजेंसी ने जांच की थी। बता दें कि ये जांच मुख्य रूप से दहीसर और वर्ली में स्थित जंबो कोविड केंद्र में कथित तौर पर हुई अनियमितताओं से जुड़ी है। इस मामले की अहमियत को समझते हुए मुंबई पुलिस ने इसे प्राथमिकता देते हुए निकाला है।
12.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
ईडी ने मुंबई कोरोना केंद्र घोटाले के पर जानकारी देते हुए बयान दिया कि ‘लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज’ के साझेदार सुजीत पाटकर, डॉ. हेमंत गुप्ता, राजीव सालुंखे, संजय शाह और उनके साथी सुनील कदम उर्फ बाला कदम के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के आधार पर धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मुंबई की पुलिस ने तीन फ्लैट, म्यूचुअल फंड और बैंक में जमा राशि को अस्थायी रूप में कुर्क किया है। जानकारी के अनुसार कुर्क की गई संपत्ती 12.24 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बता दें कि इस मामले को लेकर ईडी ने पहले बीएमसी के पूर्व डीन डॉ. किशोर बिसुरे को जुलाई में गिरफ्तार किया था। तब से उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। वह अभी भी जेल में बंद है।
मुंबई कोविड केंद्र घोटाला
कथित तौर पर जंबो कोविड केंद्र में अनियमितताएं तब हुई थी जब बीएमसी ने जून 2020 में केंद्र में स्थित विभिन्न आईसीयू, ऑक्सीजन बिस्तर और गैर ऑक्सीजन बिस्तरों में मानव संसाधनों की आपूर्ति के लिए निविदा जारी की थी। इस प्रकार की अनियमितता पर ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज' ने 'अधूरे और जाली दस्तावेजों' के आधार पर जुलाई 2020-फरवरी 2022 के लिए दहिसर और वर्ली में जंबो कोविड केंद्रा में डॉक्टरों, नर्स और अन्य कर्मचारियों तथा टेक्नीशियन जैसे स्टाफ सदस्यों की नियुक्ति के लिए ठेका हासिल किया था। ईडी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज और बीएमसी कर्मचारियों की साझेदारी ने सितंबर 2020 से जून 2022 तक के बीच बीएमसी प्राधिकारियों से 32.44 करोड़ रुपये हासिल किए थे।
कोरोना केंद्र घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई, सुजीत पाटकर समेत कई लोगों की संपत्ति कुर्क
