मुंबई

Mumbai Traific Advisory: मुंबई में नए मंत्रिमंडल के शपथ की तैयारी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; आज भूलकर इन रास्तों से न गुजरें

Mumbai Traific Advisory: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 5 दिसंबर यानी गुरुवार को आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कल घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए यात्रा का प्लान बनाएं। आपके लिए कुछ वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए गए हैं।

Image

Mumbai Traific Advisory: मुंबई में नए मंत्रिमंडल के शपथ की तैयारी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; आज भूलकर इन रास्तों से न गुजरें

Mumbai Traific Advisory: महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) वाले गठबंधन महायुति की नई सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में तय होगा, किसको क्या पद मिलेगा? तीनों सहयोगी दलों के बीच विभागों का बंटवारा होगा। इधर, राजनीतिक कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने योजना बनाई है। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम के समापन तक कुछ इलाके के लिए ट्रैफिक नियम लागू रहेंगे। चूंकि, आज़ाद मैदान में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से लोकल ट्रेनों का उपयोग करने का अनुरोध किया जा रहा है। गुरुवार को इस अवधि के दौरान कई मार्गों को नो-एंट्री जोन घोषित किया गया है।

मुंबई यातायात पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए यातायात निर्देश जारी किए हैं। यह समारोह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए ट्रैफिक एडवाइजरी का उद्देश्य यातायात का सुचारू रूप से आवागमन सुनिश्चित करना है, ताकि, जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

12:00 बजे से शपथ कार्यक्रम

गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से कार्यक्रम के समापन तक यातायात नियम लागू रहेंगे। चूंकि आज़ाद मैदान में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है, इसलिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से लोकल ट्रेनों का उपयोग करने का अनुरोध किया जाता है। गुरुवार को इस अवधि के दौरान कई मार्गों को नो-एंट्री ज़ोन घोषित किया गया है। मुंबई पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना ट्रैफिक एडवाइजरी को ध्यान में रखकर बनाएं, क्योंकि गुरुवार को आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है।

कहां रहेगा प्रतिबंध

  • CSMT जंक्शन से वासुदेव बलवंत फड़के चौक (मेट्रो जंक्शन) - दोनों दिशाओं में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • चाफेकर बंधु चौक (OCS जंक्शन) से वासुदेव बलवंत फड़के चौक (मेट्रो जंक्शन) तक दोनों दिशाओं में यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • महापालिका मार्ग - सीएसएमटी जंक्शन से वासुदेव बलवंत फड़के चौक (मेट्रो जंक्शन) तक दोनों दिशाओं में ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
  • चाफेकर बंधु चौक (ओसीएस जंक्शन) से सीएसएमटी जंक्शन तक - यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
  • मेघदूत ब्रिज (प्रिंसेस स्ट्रीट ब्रिज)-एनएस रोड और कोस्टल रोड से शामलदास गांधी जंक्शन की ओर ट्रैफिक क्लोज रहेगा।
  • रामभाऊ सालगांवकर रोड (एक तरफ से) - इंदु क्लिनिक जंक्शन (सैय्यद जमादार चौक) से वोल्गा चौक तक का मार्ग दोतरफा यातायात के लिए खुला रहेगा।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

  • एलटी मार्ग - चकला जंक्शन - दायां मोड़ - डीएन रोड - सीएसएमटी जंक्शन - गंतव्य की ओर और इसके विपरीत भी।
  • महर्षि कर्वे रोड से गंतव्य की ओर से जा सकते हैं।
  • चाफेकर बंधु चौक (ओसीएस जंक्शन) - हुतात्मा चौक - कालाघोड़ा - के दुभाष मार्ग - शहीद भगत सिंह मार्ग - वांछित गंतव्य की ओर की जा सकते हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article