Maharashtra News : क्या CM से अनशन तुड़वाना ही था जरांगे का लक्ष्य ? पढ़ें मराठा आंदोलन को लेकर कैसे खत्म हुई भूख हड़ताल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 12:15 PM IST

Maharashtra News : मनोज जरांगे ने भूख हड़ताल समाप्त करने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने की मांग की थी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने देर रात धरना स्थल पर पहुंचकर जरांगे से मुलाकात की थी।

Maharashtra News : मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने अपने अनशन को विराम दे दिया है। इधर महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हुई हिंसा मामले में बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने सख्त निर्देश दिए। हाई कोर्ट ने आंदोलनकारियों के प्रदर्शन को उनका मौलिक अधिकार बताया है, लेकिन साथ ही राज्य सरकार को भी हिंसा होने की हालत में एक्शन लेने का पूरा हक होने की बात कही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई कोर्ट में हुई बहस के दौरान यह साफ नजर आया कि हिंसा के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल की जिद जिम्मेदार है, जो राज्य सरकार के आरक्षण की राह खोलने का तरीका तलाशने के लिए आश्वासन देने के बावजूद भूख हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं और पूरे राज्य में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतरने लगे हैं।

​maratha andolan, maharashtra maratha andolan, maharashtra news, eknath shinde, maharashtra latest news

महाराष्‍ट्र। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

क्‍या हुआ कोर्ट में

मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति अरुण पेडनेकर की बेंच के निर्देश पर औरंगाबाद बेंच के सामने हुई सुनवाई पर अदालत ने कहा, 'विभिन्न तरीकों से विरोध करना हर किसी का मौलिक अधिकार है लेकिन, इसके कारण राज्य में कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसका हमें ध्यान रखना होगा। चूंकि प्रदर्शनकारियों को विरोध करने का अधिकार है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है।'

End of Feed