Maharashtra Local Body Polls: संजय राउत ने जनता से पूछा- राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ तो मुंबई, ठाणे किसके हाथ में देंगे? पढ़ें- पूरा मामला

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि ठाणे में मनसे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट एक साथ महानगर पालिका चुनाव लड़ेगा। उनसे सवाल किया गया कि महानगर पालिका चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) में मनसे के साथ आने पर कोई विवाद है क्या? इसपर उन्होंने कहा, 'आपका सवाल बिल्कुल गलत है, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए है.'

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह का उद्घाटन उद्धव ठाकरे ने परिवार संग किया। साथ ही उनके मंच पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी मौजूद थे। यह सब महानगर पालिका चुनाव से देखने को मिल रहा है। जहां शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने इस बीच बड़ा बयान दिया।

sanjay (1)

संजय राउत बोले- राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए

राउत ने कहा, 'ठाणे में मनसे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट एक साथ महानगर पालिका चुनाव लड़ेगा।' उनसे सवाल किया गया कि महानगर पालिका चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) में मनसे के साथ आने पर कोई विवाद है क्या? इसपर उन्होंने कहा, 'आपका सवाल बिल्कुल गलत है, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए है..जिन्हें हमारे साथ आना है वह स्वागत करें यह गठबंधन पक्का है और रही बात MVA की तो यह केवल विधानसभा चुनाव के लिए थी INDIA गठबंधन लोकसभा के लिए..शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे इस समय एक है। आप मुंबई, पुणे, ठाणे किसके हाथ में देंगे..'

End of Feed