Loudspeakers: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार अवैध लाउडस्पीकर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी और स्थानीय पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर इसकी जिम्मेदारी सौंपी।
लाउडस्पीकर
लाउडस्पीकर होंगे जब्त!
विधानसभा में अपनी बात रखते हुए फडणवीस ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले स्पीकरों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बार-बार उल्लंघन करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दिन में 55 डेसिबल और रात में 45 डेसिबल तक ही लाउडस्पीकर की मर्यादा होनी चहिए और इसका उल्लंघन करने वालों पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण महामंडल कार्रवाई कर सकता है। स्थानीय पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी होगी कि वह डेसिबल का नियम तोड़ने वाले प्रार्थन स्थलों पर नजर रखे और नियमानुसार कार्रवाई करे।
'शोर काबू करें सरकार'
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शोर शराबे को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए कहा था कि लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किसी भी धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। साथ ही कोर्ट ने कानून एजेंसियों को ध्वनि प्रदूषण मानदंडों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
