Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के मिरज शहर में एक बड़ा नकली नोट बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। महात्मा गांधी चौक पुलिस स्टेशन की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 1.11 करोड़ रुपये के नकली नोट भी जब्त किए गए हैं। इस गैंग का मास्टरमाइंड खुद एक पुलिस हवलदार निकला।
मिरज से नकली नोट बरामद
नकली नोट को बाजार में खपाने आए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह 500 और 200 रुपये के नकली नोट बनाकर उन्हें बाजार में खपाने की योजना बना रहा था। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने आरोपियों की योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।
आरोपियों की पहचान
- पुलिस हवलदार इब्रार आदम इनामदार (उम्र 44 वर्ष, निवासी विश्वकर्मा अपार्टमेंट, कसबा बावड़ा, जिला कोल्हापुर)
- सुप्रीत कहाण्या देसाई (22 वर्ष, गडहिंग्लज, कोल्हापुर)
- राहुल राजाराम जाधव (33 वर्ष, लोकमान्य नगर, कोरोची, हाथकणंगले, कोल्हापुर)
- नरेंद्र जगन्नाथ शिंदे (40 वर्ष, वनश्री अपार्टमेंट, टाकळा, राजारामपुरी, कोल्हापुर)
- सिद्धेश जगदीश म्हात्रे (28 वर्ष, रिद्ध गार्डन, ए.के. वैद्य मार्ग, मालाड (पूर्व), मुंबई)
