मुंबई वासियों को बड़ी राहत, एक साल तक टोल टैक्स नहीं बढ़ाएगी महाराष्ट्र सरकार

मंगलवार को हुई फडणवीस सरकार की कैबिनेट बैठक में मुंबई वासियों को बड़ी राहत दी गई है। शिवड़ी-न्हावाशेवा अटल सेतु के टोल टैक्स एक साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा। अब यहां एक साल तक टोल टैक्स 250 रुपये ही रहने वाला है।

Mumbai: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने मंगलवार यानी 28 जनवरी 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला अटल सेतु पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए बहुत अहम है। कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र सरकार ने शिवड़ी-न्हावाशेवा अटल सेतु के टोल टैक्स 250 रुपये ही कायम रहने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी कहा गया कि अगले एक साल तक यहां टोल नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार के इस फैसले से मुंबई और MMRA (आसपास) रीजन के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Maharastra CM

एक साल तक टोल टैक्स नहीं बढ़ाएगी सरकार

पिछले साल हुआ था अटल सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 12 जनवरी को मुंबई में बने 22 किमी लंबे पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल दक्षिण मुंबई के सेवली से शुरू होता है और न्हावा शेव के पास स्थित चिर्ले गांव तक जाता है। इससे मुंबई से नवी मुंबई के बीच यात्रा करना आसान हो गया है। बिना रुके कम समय में वाहन चालक एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकते हैं।

End of Feed