Dress Code for Mumbai Siddhivinayak Temple: मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए आने वालों के लिए ड्रेस कोड जारी कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि गणेश भक्तों को भारतीय परंपरा के अनुरूप कपड़े पहनने चाहिए ताकि अन्य नागरिकों को सिद्धिविनायक मंदिर में जाने पर शर्म महसूस न हो।
अगर नियम तोड़ा तो नहीं मिलेगा मंदिर में प्रवेश
ट्रस्ट द्वारा बनाए गए नियमों के तहत ये निर्देश जारी किया गया है कि भगवान गणपति का दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को पूरे शरीर पर कपड़े पहनने चाहिए। यह नियम सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर इस ड्रेस कोड का उल्लंघन किया गया तो मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
दर्शन के लिए आते समय कपड़ों का ध्यान रखें!
देशभर से श्रद्धालु सिद्धिविनायक मंदिर में आराध्य देव गणेश के दर्शन के लिए आते हैं। अब भक्तों को यहां दर्शन के लिए आते समय अपने कपड़ों का ध्यान रखना हो। जो भी भक्त ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, उन्हें मंदिर प्रशासन अंदर जाने की अनुमति नही दी जाएगी।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट मे शॅार्ट कपडे पहने पर पाबंदी लगाई गई। मंदिर में अनुचित पोशाक, जैसे कट-ऑफ जींस, स्कर्ट, खुले कपड़े या शॅार्ट कपड़े पहनने वालों को भगवान गणपति के दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
