मुंबई

Thane Fire: ठाणे के मॉल में लगी आग, दो दुकानें जलकर राख, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Thane Fire: ठाणे जिले के घोडबंदर रोड पर स्थित मॉल की दो दुकानों में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक में पूरी दुकान जलकर राख हो गई है।

Image

ठाणे के मॉल में लगी आग

Thane Fire: महाराष्ट्र के ठाणे शहर से दुकानों में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की यह घटना एक मॉल की है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है।

दुकान आग में जलकर राख

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी के अनुसार, ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित एक मॉल की पहली मंजिल पर स्थित दो दुकानों में सुबह 8 बजे करीब आग लग गई। तुरंत आग की सूचना दमकल, नगर निगम और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। एक अधिकारी के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी थी वह एक जूते की दुकान थी। उसके साथ एक अन्य दुकान पूरी तरह जल चुकी है। आग लगने की वजह के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। इसकी वजह की जांच की जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आग बुझाने के बाद कुलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article