Corona Virus: महाराष्ट्र में रफ्तार से बढ़ रहे Covid-19 के मामले, 68 नए मरीजों की पुष्टि; संख्या 500 पार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 500 पार हो गई। इस साल अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से छह मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

Corona Virus: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार तक देशभर 3,000 से अधिक यानी 3,395 लोग कोविड के नए वेरिएंट से संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं। लेकिन, महाराष्ट्र भी पीछे नहीं है। राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही इस साल की शुरुआत से अब तक यहां कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 749 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से मास्क पहन कर रखें। साफ सफाई का ख्याल रखें। किसी प्रकार के घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Covid-19 Case

(सांकेतिक फोटो)

एक अधिकारी ने बताया कि नये मामलों में से 30 मुंबई में और 15 पुणे नगर निगम क्षेत्र में सामने आए। कल्याण-डोंबिवली और रायगढ़ में भी नये मामले सामने आए हैं। इस साल अब तक राज्य में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जिनमें से छह मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे।

End of Feed