Maharashtra: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार; 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी; देखें किस-किसको मिली जगह

Maharashtra Local Body Polls: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में आगामी नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। स सूची में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल शामिल हैं। पार्टी ने कहा कि ये नेता महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निकायों में चुनाव अभियान का नेतृत्व और समन्वय करेंगे।

Maharashtra Local Body Polls: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने राज्य में आगामी नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए शनिवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार और सांसद छत्रपति शाहू महाराज शामिल हैं।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल फोटो)

इसके अलावा विधान परिषद दल के नेता सतेज (बंटी) पाटिल, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक, सांसद रजनी पाटिल, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का नाम भी सूची में शामिल है। बता दें कि चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। पार्टी ने कहा कि ये नेता महाराष्ट्र के विभिन्न नगर निकायों में चुनाव अभियान का नेतृत्व और समन्वय करेंगे।

End of Feed