मुंबई

Maharashtra Bandh: बदलापुर घटना के विरोध में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद का फिर किया ऐलान, जानें कौन-सी सेवांए हो सकती है ठप

Maharashtra Bandh 2024: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी ने बदलापुर की घटना को लेकर 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र बंद के दौरान राज्य में क्‍या-क्‍या खुलेगा और कौन-सी सेवाएं बंद रहेंगी यहां पढ़िए सबकुछ ...

Image

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र बंद का फिर किया ऐलान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maharashtra Bandh 2024: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बदलापुर की घटना के विरोध में शनिवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बंद महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ है और इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। पूर्व सीएम ने कहा कि कई लोगों को लगने लगा है कि स्कूल में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। कल के बंद में सिर्फ महाविकास अघाड़ी ही नहीं, बल्कि सभी नागरिक हिस्सा लेंगे। बंद दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। कल के बंद के दौरान बस और ट्रेन सेवाएं भी बंद होनी चाहिए। आप किसी भी धर्म या जाति के हों, लेकिन अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा के लिए इस बंद को सफल बनाएं।

Uddhav Thackerayk

Uddhav Thackerayk

यह बंद राजनीतिक नहीं है, बल्कि कुप्रथाओं पर लगाम लगाने के लिए है- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ क्या हो रहा है? ये सब चल रहा है, सरकार क्या कर रही है? हम लाडली बहन योजना के खिलाफ नहीं हैं। हम चाहते हैं कि सरकार पहले महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दे। इसके बाद इन सभी योजनाओं पर बात करे। हम कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे। दुकानदारों को भी सोचना चाहिए कि उनकी भी बेटियां हैं, इसलिए उन्हें भी हमारे बंद में शामिल होना चाहिए, कल बंद सिर्फ 2 बजे तक रहेगा। बंद को लेकर कुछ लोग कोर्ट चले गए हैं, लगता है उन्हें अपनी बहनों और परिवार की चिंता नहीं है।

उद्धव ने कहा कि अगर पुलिस ने सही तरीके से कार्रवाई की होती, तो हमें ऐसा नहीं करना पड़ता। कल कोर्ट ने भी फटकार लगाई। लोगों को सरकार से सवाल करने का अधिकार है। जब लोगों के लिए रास्ते बंद हो जाते हैं, तो कोर्ट ही एकमात्र रास्ता बचता है। इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में उद्धव ठाकरे ने लिखा था कि बदलापुर की घटना के विरोध में महा विकास अघाड़ी ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। यह बंद राजनीतिक नहीं है, बल्कि विरोध और कुप्रथाओं पर लगाम लगाने के लिए है।

महाराष्ट्र में 24 अगस्त को क्‍या-क्‍या रहेगा बंद

इस बारे में सरकार की ओर से अभी तक कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्‍कूल और कॉलेजों के बंद रहने की उम्मीद हैं। वहीं 24 अगस्त को शनिवार है तो ज्यादातर सरकारी संस्थानों की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने अभी बस और मेट्रो को लेकर भी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। 24 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक भी बंद रहेंगे।

इस बीच, बदलापुर में नाबालिगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटना के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने स्कूल अधिकारियों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम की धारा 19 के प्रावधानों का पालन न करने के लिए एफआईआर दर्ज की है, जिसके अनुसार प्रत्येक अधिकारी को नाबालिगों के खिलाफ इस तरह के यौन उत्पीड़न के बारे में पता चलने पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देना अनिवार्य है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article