मुंबई

नहीं हो सकता महाराष्ट्र बंद, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश से बैकफुट पर विपक्ष, कांग्रेस बोली- काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

शरद पवार ने कोर्ट के फैसले के बाद बंद को वापस लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बदलापुर स्कूल में हुई शर्मनाक घटना को लेकर जबरदस्त रोष है और लोगों के गुस्से की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए बंद का आह्वान किया गया था।

Image

कल महाराष्ट्र बंद नहीं

KEY HIGHLIGHTS
  • विपक्ष ने 24 अगस्त को बुलाया था महाराष्ट्र बंद
  • उद्धव ठाकरे ने की थी बंद की घोषणा
  • बंद की घोषणा के बाद अब कोर्ट का फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद कल होने वाले महाराष्ट्र बंद स्थगित हो गया है। विपक्षी पार्टियों को इस आदेश से बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद गुट) और कांग्रेस ने बदलापुर में एक स्कूल में चार वर्षीय दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में बंद बुलाया था। जिसे अब वापस लिया जा रहा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों और व्यक्तियों को महाराष्ट्र बंद का आह्वान करने या इसका आयोजन करने से रोक दिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों को बॉम्बे हाई कोर्ट के बीजी देशमुख बनाम महाराष्ट्र राज्य के मामले में आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली खंडपीठ ने विपक्षी दलों को भी नोटिस जारी किया है जो याचिकाओं के प्रतिवादी हैं और जिन्होंने कल महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। अदालत ने आदेश दिया है कि सभी दलों को अगले आदेश तक बंद की कार्यवाही से रोक दिया जाता है।

शरद पवार ने की बंद वापस लेने की अपील

शरद पवार ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) द्वारा आहूत ‘महाराष्ट्र बंद’ को वापस लेने की शुक्रवार को अपील की। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पवार ने कहा, ‘‘समय का अभाव होने के कारण उच्च न्यायालय के आदेश (बंद पर) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील करना संभव नहीं है। भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है और दिए गए आदेश के सम्मान में बंद का आह्वान वापस लिया जाना चाहिए।’’

क्या बोली कांग्रेस

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पटोले ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र बंद पर कहा किअदालत के आदेश का सम्मान करेंगे, लेकिन मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें