Maharashtra Accident: नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 10 से ज्यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी पिकअप चांदसैली घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई।

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हौ गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत अत्यंत नाजुक है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

Accident

नंदुरबार में दर्दनाक हादसा

अस्तंबा यात्रा से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु

यह हादसा शनिवार सुबह करीब 10 बजे चांदसैली घाट पर हुआ। जानकारी के अनुसार पिकअप में सवार श्रद्धालु पवित्र अस्तंबा यात्रा पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घाट के रास्ते से गुजरते समय चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे वैन पलट गई और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने घायलों को तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

End of Feed