Maharashtra Accident: स्विफ्ट और स्कोडा कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार देर रात स्विफ्ट और स्कोडा कार की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Ahmednagar Road Accident: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। अहमदपुर-अहमदनगर हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Car Accident

अहमदनगर में भीषण हादसा

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुईं दोनों कारें

यह हादसा शुक्रवार देर रात अहमदपुर-अहमदनगर राजमार्ग पर चंदन सावरगांव में हुआ। जहाँ स्विफ्ट और स्कोडा कार की आमने-सामने से भिडंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो वे मौके पर घटनास्थल पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वडगांव पुलिस इस घटना में आगे की जांच कर रही है।

End of Feed