नवी मुंबई में बस का यूं हुआ एक्सीडेंट, कई यात्री घायल; देखें भयावह वीडियो

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 3 से 4 यात्री घायल हुए हैं।

मुंबई: पनवेल महामार्ग पर कोण फाटे के पास एक एसटी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई। वाशिवली से पनवेल की ओर जा रही इस बस ने अचानक एक पेड़ से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बस चालक समेत 3 से 4 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Lal Pari bus accident in Navi Mumbai

मुंबई एक्सीडेंट

यह दुर्घटना एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि बस स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद संतुलन खो बैठी और फिर पेड़ से टकराकर पलट गई। सौभाग्य से, बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

End of Feed