किरीट सोमैया ने बीएमसी कमिश्नर पर लगाया बेहद बड़ा और गंभीर आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2023, 11:41 AM IST

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल पर घोटाले का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने कोविड घोटालों में सक्रिय भूमिका निभाई।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल कोविड संबंधी सभी घोटालों में शामिल हैं। इस मामले में अब बीजेपी नेता किरीट सोमैया आज दिल्ली में भारत सरकार के आला अधिकारियों से मुलाकात कर बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल की कोविड घोटालों में कथित सक्रिय भूमिका की जानकारी साझा करेंगे। कोविड ऑक्सीजन प्लांट घोटाले में ठेकेदार रोमिल छेड़ा की गिरफ्तारी और किरीट सोमैया के इन गंभीर आरोप के बाद बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल की भूमिका संदेह के घेरे में है।

Kirit Somaiya, BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal

बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल पर किरीट सोमैया ने बड़ा आरोप लगाया

हमारे पास ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट घोटाले से संबंधित वो पत्र भी मौजूद है जिसमें तत्कालीन मुंबई गार्जियन मंत्री असलम शेख ने जून 2021 में चहल को छेड़ा की कंपनी के बारे में चेतावनी देते हुए लिखा था। शेख ने लिखा था कि छेड़ा की कंपनी को जयपुर के एक अस्पताल ने ब्लैकलिस्ट कर दिया था और पहले पेंगुइन घोटाले में भी बीएमसी द्वारा दंडित भी किया गया था। सवाल यह है कि बीएमसी कमिश्नर ने इन रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज क्यों किया और फिर भी छेड़ा की कंपनी को ऑक्सीजन प्लांट का टेंडर पास क्यों किया। इकबाल सिंह चहल ने खुद पर लगे इन आरोपों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

End of Feed