मुंबई

Mumbai News: नवी मुंबई में पुलिस ने 107 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 01:31 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से पुलिस को 107 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को स्कूटर से जाते समय पकड़ा है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Image

मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए दो आरोपी (सांकेतिक फोटो)

Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस को 10.9 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए है। पुलिस को दो लोगों के पास से 10.90 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन मिली, जिसे जब्त करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिसके तहत पुलिस की मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ की एक टीम ने मंगलवार शाम को तलोजा इलाके में कलंबोली-मुंब्रा मार्ग पर स्थित पेंडार फाटा में स्कूटर से यात्रा कर रहे दो लोगों को रोका।

स्कूटर पर सवार थे दोनों आरोपी

तलोजा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को दोनों व्यक्तियों के पास से 107 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया, साथ ही उनके स्कूटर को भी अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र 28 वर्ष और 36 वर्ष है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर 'स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम' (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article