Mumbai Airport: मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में देरी होने से यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। जिसके बाद कई घंटों का इंतजार करने के बाद यात्रियों को प्लेन से निकालकर इमीग्रेशन वेटिंग हॉल में बैठाया गया। दरअसल, दोहा जानेवाली सुबह 3:55 की indigo flight को लेकर एयरपोर्ट पर बवाल तब हुआ। जब यात्रियों ने indigo पर लापरवाही के आरोप लगाया।
यात्रियों को नहीं इंजन खराबी की जानकारी
जानकारी के अनुसार यात्रियों को प्लेन के इंजन में खराबी होने की जानकारी नहीं दी गई, जिस कारण उन्हें घंटो करवाया इंतजार कराया गया। आज सुबह मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की 3:55 बजे की फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। यात्रियों का आरोप है कि उन्हे फ्लाइट में बिठा दिया गया, लेकिन उन्हें नही बताया गया की इंजिन में खराबी है।
5 घंटे तक फंसे रहे यात्री
यात्रियों को बोर्डिंग के बाद करीब 5 घंटे तक विमान में इंतजार कराया गया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत की और indigo कर्मियों के साथ बहसबाजी हो गई। 5 घंटे के इंतजार के बाद यात्रियों को विमान से निकालकर इमीग्रेशन वेटिंग एरिया में बिठा दिया गया।
250 से 300 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे
पैसेंजर्स का आरोप है कि उन्हें अब तक एयरलाइन द्वारा कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई और एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं मिल रही थी, लेकिन कुछ देर पहले एयरलाइंस ने उनसे कहा की वो होटल में ठहरने का इंतजाम कर रहे है। इस फ्लाइट के करीब 250 से 300 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं , जिसमे से कई एयरपोर्ट पर ही कुछ बाहर जाने की अनुमति मिलने पर बैगेज के लिए इंतजार कर रहे है।
