508 किमी लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 60 फीसद काम पूरा, जानें क्या-क्या काम हो गए

देश में हर किसी को मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार है। देश में चलने वाली पहली बुलेट ट्रेन का सफर करने के लिए हर कोई बेताब है। चलिए जानते हैं बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कितना और कहां-कहां पर हो चुका है।

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: भारत को अब भी अपनी पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर लगातार काम हो रहा है। गुजरात, दादरा और नागर हवेली व महाराष्ट्र के बीच बन रहा 508 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम लगभग 60 फीसद तक पूरा हो गया है।

Bullet train india

बुलेट ट्रेन की फाइल फोटो

देश के इस पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का 352 किमी हिस्सा गुजरात और दादरा और नागर हवेली में है। जबकि 156 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में बन रहा है। इस पूरे 508 किमी के बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिसमें मुंबई, ठाणे, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद प्रमुख स्टेशन होंगे।

End of Feed