Mumbai Water Cut: मुंबई में 26 और 27 अप्रैल को घाटकोपर (पश्चिम) में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के अनुसार इस दौरान जरूरी मरम्मत कार्य और पाइपलाइन से जुड़े काम किए जाएंगे। जिसके चलते 100 से अधिक इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि समझदारी से पानी का इस्तेमाल करें और नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें।
इस वजह से होगी पानी की कटौती
घाटकोपर (पश्चिम) में संत तुकाराम ब्रिज के पास 1500 मिमी व्यास की पानी की मुख्य पाइपलाइन पर 1200 मिमी व्यास का नया वाल्व लगाया जाएगा। साथ ही घाटकोपर उच्च सत्रीय जलाशय के इनलेट पर 1400 मिमी व्यास का बड़ा वाल्व लगाया जाएगा। इसके अलावा चार जगहों पर पाइपलाइन मरम्मत का काम किया जाएगा। इन कार्यों के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
इन इलाकों में 26 अप्रैल को नहीं आएगा पानी
भटवाड़ी, बारवेनगर, नगरपालिका कॉलोनी - ए से के, काजुटेकाडी, रामजी नगर, राम जोशी मार्ग, आजाद नगर, अकबर लाला कंपाउंड, पारशीवाड़ी, सोनिया गांधी नगर, नामदार बालासाहेब देसाई कॉलोनी, आनंदगढ़ पानी की टंकी और पंपिंग स्टेशन क्षेत्र, शंकर मंदिर, राम नगर, हनुमान मंदिर, राहुल नगर, कैलास नगर, संजय गांधी नगर, वर्षा नगर, जय मल्हार नगर, खडोबा टेकड़ी, राम नगर पानी की टंकी और पंपिंग स्टेशन क्षेत्र, डी और सी नगरपालिका कॉलोनी, रायगढ़ डिवीजन, विक्रोली पार्क साइट (भाग), सुभाष नगर, शिवाजी नगर, यशवंत नगर, औद्योगिक कॉलोनी रोड, गावदेवी, पठान चॉल, अमृत नगर, इंदिरा नगर - 1, अमीनाबाई चॉल और साईनाथ नगर, गणेश नगर, सागर पार्क, जगदुशा नगर, मौलाना संकुल, कटोडिपाड़ा, भीमनगर, इंदिरा नगर - 2, अल्ताफनगर, गिल्डा नगर, गोलीबार रोड, सेवानगर, तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) कॉलोनी, मझगांव डॉक कॉलोनी, अमृत नगर, गंगावाड़ी प्रवेश द्वार नंबर 2, सिद्धार्थ नगर, और अंबेडकर नगर, जवाहरभाई प्लॉट, सुरक्षा नगर, नवीन दयासागर, पाटीदार वाडी का हिस्सा, राधाकृष्ण होटल के पीछे, गंगावाड़ी क्षेत्र, असल्फा गांव, एनएसएस रोड, होमगार्ड कॉलोनी, नारायण नगर, साने गुरुजी पंपिंग स्टेशन, हिल नंबर 3, अशोक नगर, हिमालय सोसायटी, संजय नगर, समता नगर और गैबन शाह बाबा दरगाह रोड।
27 अप्रैल को इन जगहों पर पानी की रहेगी कटौकी
संघर्ष नगर, खैरानी रोड, यादव नगर, जेएमएम रोड, लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड, कुलकर्णी वाडी, मोहिली वाटर पाइपलाइन, भानुशाली वाडी, परेरा वाडी।
