इस इम्पॉर्टेंट रूट पर Vande Bharat Express में 3 और AC Coach लगाए गए, सालाना 85 हजार सीटें बढ़ीं

निश्चित तौर पर मौजूदा दौर में वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे अच्छी, तेज और आरामदायक ट्रेन है। इस ट्रेन में सफर करने की चाहत रखने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मुंबई-गांधीनगर रूट पर ट्रेन में 3 एसी चेयर कार और जोड़ दी हैं।

mumbai Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस में लगे 3 कोच

गुजरात और मुंबई के बीच ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही काफी ज्यादा होती है। व्यापार के सिलसिले में भी काफी संख्या में लोग ट्रेन का सफर करके गुजरात के शहरों से मुंबई पहुंचते हैं। ऐसे में अच्छी ट्रेनों की उपलब्धता बहुत जरूरी है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ही ट्रेन है, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। लेकिन बड़ी, संख्या में लोगों को इस ट्रेन की टिकट नहीं मिलने से अन्य ट्रेनों के भरोसे रहना पड़ जाता था। अब रेलवे ने इस ट्रेन में कल यानी रविवार 11 मई से एसी चेयर कार कोच की संख्या बढ़ा दी है।

ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने का निर्णय शनिवार 10 मई को लिया गया था। वेस्टर्न रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी थी। पोस्ट में कहा गया, 'यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने निर्णय लिया है कि ट्रेन नंबर 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस में 11 मई 2025 से स्थायी तौर पर 3 एसी चेयर कार कोच बढ़ाने का फैसला लिया गया है।'

पोस्ट में एक बयान की फोटो भी शेयर की गई थी, जिसमें कहा गया, 'भारत की प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक के रूप में, यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं के साथ एक तेज, आरामदायक और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती है। मुंबई और गांधीनगर कैपिटल के बीच अपनी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के लिए पहचान रखने वाली, यह ट्रेन अपनी यात्री क्षमता को और बढ़ाएगी, जिससे सालाना 85,000 से अधिक यात्रियों की अतिरिक्त क्षमता जुड़ेगी।'

ये भी पढ़ें - जयपुर सहित राजस्थान के चार शहरों में हाउसिंग स्कीम, सिर्फ 8 लाख में सपनों के घर का मौका; जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें कि तीन एसी चेयर कार और जुड़ने के बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस में अब 2 एग्जक्यूटिव चेयर कार (EC) कोच के साथ ही 17 एसी चेयर कार (AC) कोच हो गए हैं। जबकि पहले इसमें 14 एसी चेयर कार कोच थे। वंदे भारत के EC कोच में कुल 52 सीटें होती हैं, जबकि AC चेयर कार में C1 से C14 कोच तक हर कोच में 44 सीटें होंती हैं और C2 से C13 तक हर कोच में 78 सीटें होती हैं। इस तरह से वंदे भारत ट्रेन में कुल 1128 सीटें होती थीं, जो तीन कोच बढ़ने से और बढ़ गई हैं।

इस रूट पर सितंबर 2022 में वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी, जो देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस थी। मुंबई-गांधीनगनर वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री मुंबई सेंट्रल, बोरीवली, वापीस सूरत, वडोदरा जंक्शन, आणंद जंक्शन, अहदाबाद जंक्शन और गांधीनगर कैपिटल में चढ़ और उतर सकते हैं।

20901/20902 नंबर की यह वंदे भारत ट्रेन बुधवार को छोड़कर हफ्ते के 6 दिन चलती है। ज्ञात हो कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है और मौजूदा समय में देश की सबसे तेज ट्रेन है। मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन 520 किमी की दूरी को सिर्फ 6.25 घंटे में तय करती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh author

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited