मुंबई

'मोदी सरकार दो साल भी सत्ता में...', संजय राउत ने की भविष्यवाणी

Maharashtra Politics: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक भी सत्ता में रह पाएगी। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 सदस्यीय सदन में 293 सीटें जीती थीं, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था।

Image

संजय राउत (फोटो साभार: @rautsanjay61)

Photo : Twitter

Maharashtra Politics: शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक भी सत्ता में रह पाएगी। राउत ने दावा किया कि यदि मोदी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करने में विफल रहती है तो इससे महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी राजनीतिक परिवर्तन आएगा।

राउत ने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि नवंबर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद शिवसेना (उबाठा) के कुछ नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने राजापुर के पूर्व विधायक राजन साल्वी के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ने की अटकलों के जवाब में यह बात कही।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 सदस्यीय सदन में 293 सीटें जीती थीं, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के लिए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ था। हालांकि, भाजपा अकेले बहुमत हासिल करने से काफी दूर रह गई और सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ा।

संजय राउत ने क्या कुछ कहा?

राउत ने दावा करते हुए कहा कि मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 तक टिक पाएगी। मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और जब ऐसा होगा तो न केवल महाराष्ट्र में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी बदलाव होगा।

साल्वी के शिवसेना (उबाठा) छोड़ने की अटकलों पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेता से बात की है, जिन्होंने कुछ स्थानीय मुद्दों पर निराशा व्यक्त की है।

'उद्धव के संपर्क में हैं साल्वी'

राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे कई बार विधायक रह चुके साल्वी के संपर्क में हैं। साल्वी को 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में राजापुर से प्रतिद्वंद्वी शिवसेना नेता किरण सामंत से हार का सामना करना पड़ा था। शिवसेना (उबाठा) के कुछ नेताओं के अन्य दलों में शामिल होने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उनकी पार्टी में कोई अशांति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ये समय भी गुजर जाएगा। सारे दिन एक जैसे नहीं होते।’’

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article