मुंबई

Thane News: खुदखुशी के 19 साल पुराने मामले में पति बरी, पत्नी के घरवालों ने लगाया था उकसाने का आरोप

Thane News: महाराष्ट्र में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के 2005 के एक मामले में आरोपी पति को बरी कर दिया गया। कोर्ट न ये कहते हुए मामले बरी किया कि पिछले 15 सालों से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। साथ ही इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया या मजबूर किया-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Thane News: महाराष्ट्र में ठाणे के अदालत ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के 2005 के एक मामले में आरोपी पति को बरी कर दिया। पति को इस बात पर गौर करते हुए बरी कर दिया कि पिछले 15 सालों से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उसने महिला को आत्महत्या के लिए उकसाया या मजबूर किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पीआर अष्टुरकर ने तीन दिसंबर को पारित आदेश में कहा कि आरोपी की मौजूदगी की उम्मीद में मामले को लटकाए रखना अनावश्यक होगा।

आरोपी के दो बच्चे भी थे

आदेश की एक प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी परशुराम संगनबसप्पा कोंडगुले के खिलाफ आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा, इसलिए उसे संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए और बरी किया जाना चाहिए। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके के निवासी आरोपी की शादी नीलावती से हुई थी और उनके दो बच्चे थे। आरोपी शराब पीने का आदी था, जिसके कारण दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

2005 का है मामला

आरोपी चार फरवरी 2005 को शराब के नशे में घर आया और दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। उसने पत्नी से अपशब्द कहे जिसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। महिला गंभीर रूप से जल गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अदालत ने कहा किसी को कुछ पता नहीं

अदालत ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया है और वह कहां रह रहा है इस बारे में भी ‘‘किसी को कुछ भी नहीं पता’’। अदालत ने कहा कि निकट भविष्य में उसका पता लगाए जाने की भी कोई संभावना नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी की मिलने की उम्मीद में मामले को लटकाए रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। यह बिना किसी नतीजे के एक अनंत प्रक्रिया होगी। इसलिए, आरोपी को बरी किया जाना चाहिए।’’

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article