Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टिसगांव खावड़ा हिल के पास स्थिति विधायक प्रदीप जायसवाल के पांच सितारा होटल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयावह रूप ले लिया की पूरे होटल को चारों तरफ से आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना गुरुवार देर रात की है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर के विधायक के होटल में लगी भीषण आग, लपटों को देख मचा हड़कंप, देखें Video
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Apr 11, 2025, 07:02 AM IST
Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के विधायक के फाइव स्टार होटल में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
End of Feed
