Nagpur Factory Fire: नागपुर में एक एल्युमीनियम फॉयल फैक्टरी में विस्फोट के बाद भयंकर आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 3 लापता लोगों की भी मौत की पुष्टि हो गई है।
एल्युमीनियम फैक्टरी में लगी भीषण आग
एक किमी दूर तक दिखा धुआं
नागपुर में उमरेड MIDC स्थित एल्युमीनियम फैक्टरी में शुक्रवार शाम करीब शाम सात बजे आग लगी। यह आग इतनी भीषण थी कि इसका धुआं करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - MP में 6 साल की मासूम को मिला इंसाफ, रेप और हत्या के दोषी को कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत; जज ने बच्ची के लिए लिखी कविता
एल्युमीनियम पाउडर से भड़की आग
नागपुर के ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने इस हादसे में पांच लोगों की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी की पॉलिश ट्यूबिंग यूनिट में यह धमाका हुआ। जिसके बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि एल्युमीनियम पाउडर के कारण फैक्टरी में आग और भड़क गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौक पर पहुंची। दमकल की टीम ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
