नासिक में बड़ा हादसा, एक साथ टकराई कई गाड़ियां, एक महिला की मौत; 21 घायल

Nashik Road Accident: नासिक के चांदवड तालुका के राहुद घाट पर चार से पांच गाड़ियों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। जहां कई गाड़ियों के आपस में टकराने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनसार एक कंटेनर चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण चार से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा नासिक में चांदवड तालुका के राहुद घाट पर हुआ। जानकारी के अनुसार एक कंटनेर मालेगांव की ओर जा रहा था, इसी दौरान चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। जिस कारण हाईवे पर 3 से 4 कारें, एक बस और ट्रक आपस में टकरा गए। जिससे 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान मालेगांव के भारत नगर निवासी उषा मोहन देवरे के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed