ठाणे मुंब्रा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने मारी स्कूटर को टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

ठाणे जिले के मुंब्रा बाईपास पर सोमवार को एक ट्रक ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक सभी 19 से 22 वर्ष आयु के थे और मुंब्रा के गावदेवी निवासी थे। ट्रक का चालक और मालिक मौके से फरार हो गए, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thane Mumbra Bypass Accident: ठाणे जिले के मुंब्रा बाईपास पर सोमवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक ने पीछे से एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस घटना में 19 से 22 वर्ष आयु के तीन युवकों की मौत हो गई।

Horrific Accident at Thane Mumbra Bypass

ठाणे मुंब्रा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

यह जानकारी ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने साझा की। ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार, यह दुर्घटना गावदेवी मंदिर के पास दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब तीनों युवक स्कूटर से शिलफाटा जा रहे थे।

End of Feed