महाराष्ट्र में 30 अप्रैल से पहले वाहनों पर लगवानी होगी ये प्लेट, नहीं तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किलें

महाराष्ट्र में पिछले पांच साल से 10 लाख से अधिक वाहन ऐसे हैं जो बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़कों पर चल रहे हैं। इनके रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा कर 30 अप्रैल किया गया है। यदि आप भी महाराष्ट्र के हैं और आपके वाहन पर HSRP नहीं है तो उस समय रहते लगवा लीजिए।

महाराष्ट्र में पिछले पांच साल में लगभग 10 लाख से अधिक नए वाहन अनिवार्य उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट (High Security Registration Plate- HSRP) के बिना सड़क पर चल रहे हैं। सरकार ने वाहन चोरी पर अंकुश लगाने और पहचान में एकरूपता लाने के लिए एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए एचएसआरपी अनिवार्य किया था। लेकिन इससे वाहनों को ग्राहकों को सौंपने से पहले एचएसआरपी को लगाने की जिम्मेदारी विनिर्माताओं (Manufacturers) पर आ गई है। इससे एचएसआरपी लगाने की समय सीमा को 30 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है।

Maharashtra

महाराष्ट्र में 30 अप्रैल से पहले वाहनों पर लगवानी होगी ये प्लेट

राज्य सरकार ने एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत अनुमानित 2.10 करोड़ पुराने वाहनों के लिए भी एचएसआरपी को अनिवार्य कर दिया है।

End of Feed