मुंबई लोकल हादसे में गई GRP जवान की जान, अब रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला

मुंबई में दीवा-मुंब्रा के बीच एक ट्रेन दुर्घटना में जीआरपी कॉन्स्टेबल विक्की मुख्यदल की की मौत हो गई। वह ठाणे GRP में तैनात थे और सादे कपड़ों में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।

मुंबई लोकल से गिरकर 34 वर्षीय एक GRP कांस्टेबल की मौत हो गई। दुर्घटना मुंबई में दीवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें 34 वर्षीय GRP जवान विक्की मुख्यदल की मौत हो गई। GRP में तैनात ठाणे निवासी विक्की सादे कपड़ों में ड्यूटी पर जा रहे थे, जब वह भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिर गए।

Mumbai GRP

मुंबई लोकल से गिरा GRP जवान (फोटो - AI Image)

इस हादसे में विक्की के अलावा तीन अन्य लोगों की भी जान गई और नौ यात्री घायल हो गए थे। उन्हें कल्याण और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मानसून की गीली पटरियों और ट्रेन के झटके ने हादसे को गंभीर बना दिया।

End of Feed