Nagpur News: नागपुर में कब्रिस्तान के चौकीदार की नृशंस हत्या, सनकी आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 39 वर्षीय व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार दोपहर जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र के मेकोसाबाग इलाके में हुई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सित्जोफ्रेनिया से पीड़ित एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान के 67 वर्षीय चौकीदार की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र के मेकोसाबाग इलाके में हुई जिसके बाद 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

crime news.

सांकेतिक फोटो।

धारदार हथियार से हत्या

पुलिस ने बताया कि मृतक आरोपी के पिता का करीबी दोस्त था। जरीपटका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आरोपी की पहचान अनोन मिथिला प्यारेजी के रूप में हुई है, जो मोटरसाइकिल से कब्रिस्तान पहुंचा था। उसने रमेश लक्ष्मणराव शिंदे से बात की और फिर कुछ ही मिनटों में धारदार हथियार से उसका तौर पर उसका गला रेत दिया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

End of Feed