मुंबई

Mumbai में दिनदहाड़े क्राइम, ज्वेलर्स की कनपटी पर चाकू-बंदूक रख 1.91 करोड़ की लूट

मुंबई में दो लोगों ने बंदूक और चाकू के बल पर आभूषण की दुकान से ​​1.91 करोड़ रुपये का सामान लूट लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: मुंबई के महालक्ष्मी क्षेत्र में दो लोगों ने बंदूक और चाकू के बल पर एक आभूषण की दुकान से 1.91 करोड़ रुपये के सोने और चांदी के सामान लूट लिए। आग्रीपाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को सात रास्ता इलाके में हुई।

जांच टीमें कर रहीं जांच

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने दुकान के मालिक और कर्मचारियों को बांध दिया, उनके साथ मारपीट की और 1.91 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए। अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है और उन्हें पकड़ने के लिए पांच-छह टीम बनाई हैं। अधिकारी ने बताया कि दुकान के मालिक भवरलाल धरमचंद जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मुंबई में पिछले दिनों भी कई ऐसी वारदातें देखने को मिल चुकी हैं। बड़ी लूटों के साथ साइबर क्राइम का गढ़ बन चुकी है मायानगरी। हालांकि, मुंबई पुलिस इस पर लगाम लगाने की बात करती है, लेकिन इसमें कमी आने के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article