मुंबई

Mumbai: मदरसे में पढ़ने वाले 11 साल के लड़के ने उठाया बड़ा कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुंबई के मलाड मालवणी में एक 11 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

मुंबई के मलाड मालवणी स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले 11 वर्षीय बच्चे ने रविवार शाम को बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक बच्चा अपने बड़े भाई के साथ इसी मदरसे में पढ़ता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे ने बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और फिर फांसी लगा ली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही मालवणी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शताब्दी अस्पताल भेज दिया। पुलिस अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि बच्चे ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे पर कोई मानसिक दबाव तो नहीं था या फिर किसी और वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना ने स्थानीय लोग हैरान है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में एक बच्चा आत्महत्या क्यों करेगा।

पुलिस ने इस मामले में एडीआर दर्ज कर ली है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article