मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 27 Sept-24: मुंबई में आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जाने क्या हैं रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 27 Sept-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने सस्ता हुआ है। साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में गोल्ड और सिल्वर का क्या रेट चल रहा है?

Image

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की तेजी को ब्रेक लगा है और सोने की कीमत में कमी आई है। शुक्रवार को सुबह 11:45 बजे के करीब 24 कैरेट सोने का भाव 75,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। आज गुरुवार की तुलना में सोने के रेट में 300 रुपये की गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोने का रेट 69,080 प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 56,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गुरुवार को सोने की कीमत 75,660 रुपये दर्ज की गई थी। वहीं पिछले हफ्ते 20 सितंबर को 74,220 रुपये सोने का रेट था।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,536 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,908 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,652 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई में आज चांदी का रेट

सोने के साथ ही आज मुंबई में चांदी भी सस्ती हुई है। आज 12 बजे के करीब चांदी 91,890 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर कारोबार कर रही है। गुरुवार की तुलना में आज चांदी के रेट में 580 रुपये की कमी आई है। बीते दिन चांदी का दाम 92,470 प्रति किग्रा था। वहीं पिछले हफ्ते 20 सितंबर को चांदी के भाव 89,890 रुपये प्रति किग्रा था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है।

अन्य शहरों में सोने का भाव

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई75,36069,08075,660
दिल्ली75,19068,92475,530
कोलकाता75,24068,97075,560
चेन्नई75,56069,26375,880
बेंगलुरु75,40069,11775,720

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई91,89092,470
दिल्ली91,57092,310
कोलकाता91,69092,350
चेन्नई92,08092,740
बेंगलुरु91,88092,540
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!