Gold Price Today in Mumbai, 29 Oct-24: मुंबई में धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, तुरंत चेक करें रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 29 Oct-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: आज धनतेरस पर सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है। आज मुंबई में सोने और चांदी के दाम में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है?

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): आज धनतेरस पर सोने की कीमत में हल्का उछाल आया है। मुंबई में पिछले दिन की तुलना में आज सोना 190 रुपये महंगा हुआ है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के करीब 24 कैरेट सोने का दाम 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 72,233 और 18 कैरेट सोने का भाव 59,100 रुपये दर्ज किया गया। सोमवार को सोने की कीमत 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले हफ्ते 22 अक्टूबर को सोना का रेट 78,720 रुपये था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है।

Mumbai Gold Rate.

धनतेरस पर मुंबई में सोन का रेट

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,880 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,223 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,910 रुपये प्रति ग्राम

End of Feed