मुंबई

Maharashtra Assembly Elections: आतंकी-राष्ट्र विरोधी ताकतें कर सकती हैं हमला, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक फेज में ही विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं। राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें, इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि आतंकी या राष्ट्र विरोधी ताकतें चुनाव के दौरान सुरक्षा में ढिलाई का फायदा उठाकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Image

Maharashtra Assembly Elections: आतंकी-राष्ट्र विरोधी ताकतें कर सकती हैं हमला, मुंबई पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पूर्व ही राज्य में तमाम जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। खासकर, आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्यापक पैमाने पर सुरक्षा कड़ी की जा रही है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें, इसके लिए मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि आतंकी या राष्ट्र विरोधी लोग ड्रोन, रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून का इस्तेमाल कर आतंकी हमले कर सकते है। लिहाजा, अभी से सुरक्षा कड़ी की जा रही है।

वीवीआई जगहों पर पुलिस का मूवमेंट

पुलिस ने सभी वीवीआई जगहों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस का मानना है कि शरारती तत्व या आतंकी सार्वजनिक जगहों और भीड़ भाड़ वाली जगहों या संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उपरोक्त वस्तुओं के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही होटल और गेस्ट हाउस सहित सभी लॉज संचालकों को भी सूचित किया गया है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसके डॉक्यूमेंट बारीकी से खंगाले और शक होने पर पुलिस को सूचना दें।

288 सीटों पर एक फेज में चुनाव

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लिहाजा राज्य में आचार संहिता लागू है। 20 नवंबर को राज्य की सभी 288 सीटों पर एक फेज में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है, जबकि चुनाव परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को होगी। लिहाजा, प्रशासन पूरे तरीके से अलर्ट है। राज्य में कई शीर्ष नेताओं की रैलियां और सभाएं भी होनी हैं। लिहाजा, पुलिस सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article