मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 29 Oct-24: मुंबई में धनतेरस पर सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, तुरंत चेक करें रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 29 Oct-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: आज धनतेरस पर सोने-चांदी की खूब खरीदारी होती है। आज मुंबई में सोने और चांदी के दाम में हल्की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है?

Image

धनतेरस पर मुंबई में सोन का रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): आज धनतेरस पर सोने की कीमत में हल्का उछाल आया है। मुंबई में पिछले दिन की तुलना में आज सोना 190 रुपये महंगा हुआ है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे के करीब 24 कैरेट सोने का दाम 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 72,233 और 18 कैरेट सोने का भाव 59,100 रुपये दर्ज किया गया। सोमवार को सोने की कीमत 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले हफ्ते 22 अक्टूबर को सोना का रेट 78,720 रुपये था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,880 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,223 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,910 रुपये प्रति ग्राम

आज चांदी के रेट में हल्की बढ़ोत्तरी

धनतेरस पर चांदी के दाम में भी मामूली इजाफा हुआ है। आज सुबह एक किलोग्राम चांदी 97,580 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। बीते दिन की तुलना में आज चांदी के रेट में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार को चांदी का दाम 97,480 रुपये प्रति किग्रा था। वहीं पिछले हफ्ते 22 अक्टूबर को चांदी का भाव 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ था। बता दें कि सोने-चांदी के रेट में दिनभर उतार-चढाव जारी रहता है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जान लें।

अन्य शहरों में आज सोने की कीमत

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई78,80072,23378,610
दिल्ली78,73072,16978,470
नोएडा78,86072,28878,630
लखनऊ78,86072,28878,630
जयपुर78,82072,25278,590
पुणे78,84072,27078,610
कोलकाता78,73072,16978,500

अन्य शहरों में चांदी का रेट

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई97,58097,480
दिल्ली97,42097,310
नोएडा97,58097,500
लखनऊ97,58097,500
जयपुर97,54097,460
पुणे97,55097,480
कोलकाता97,42097,350
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article