Gold Price Today in Mumbai 12 Nov-24: हफ्ते के दूसरे दिन भी लुढ़का दिखा मुंबई में सोने-चांदी दाम, जानें क्या है आज का रेट

Gold Price Today in Mumbai (12 Nov-24), मुंबई में आज सोने का भाव: आज शहर में सोने और चांदी दोनों के भावों में फिर गिरावट आई है। मुंबई में सोने की कीमतों में 400 रुपये और चांदी की किमतों 540 रुपये की कमी आई है। आइए मुंबई के अलावा जानते हैं दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है।

मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने और चांदी दोनों की कीमत में फिर गिरावट आई है। मंगलवार को 1:30 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार, प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,070 रुपये हो गई है। कल यानी सोमवार को मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,470 रुपये थी। सोमवार की तुलना में आज गोल्ड के रेट में 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम सोने का रेट 68,814 रुपये दर्ज किया गया है। 10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 62,558 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 56,303 रुपये दर्ज की गई है। सोने के साथ मुंबई में चांदी की कीमतों में 540 रुपये की कमी आई है। आज मुंबई में चांदी की कीतम 88,760 रुपये किलो है। हफ्ते की शुरुआत से ही मुंबई में सोने और चांदी का रेट गिरा हुआ है। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से 1:30 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार है।

Mumbai Gold Price

मुंबई में सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट

मुंबई में गोल्ड का रेट

गोल्ड कैरेट1 ग्राम 10ग्राम
24 कैरेट गोल्ड 7,507 75,070
22 कैरेट गोल्ड 6,881 68,814
20 कैरेट गोल्ड 6,256 62,558
18 कैरेट गोल्ड 5,630 56,303

मुंबई में चांदी का रेट

मुंबई में सोने की कीमत के साथ चांदी की कीमत में भी कमी आई है। 11 नवंबर की तुलना में आज यानी 12 नवंबर को चांदी की कीमतों में 540 रुपये की गिरावट देखी गई है। सोमवार (11 नवंबर) को मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमत 89,300 रुपये थी। लेकिन आज चांदी की कीमत 88,760 रुपये दर्ज की गई है। वहीं पिछले सप्ताह की बात करें तो 5 नवंबर को चांदी की कीमत 94,780 रुपये थी। पिछले हफ्ते की तुलना में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। वहीं आज से एक महीने पहले की यानी 12 अक्टूबर 2024 की बात करें तो उस दिन मुंबई में चांदी की कीमत 91,700 रुपये थी।

End of Feed