Navi Mumbai: जालसाजों ने बुजुर्ग से लूटे 58 लाख, शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर बनाया शिकार

Navi Mumbai: नवी मुंबई में कुछ जालसाजों ने 60 वर्षीय व्यक्ति को शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 58 लाख रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल की में कुछ बदमाशों ने शहर में साइबर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर ठगों ने ‘शेयर’ में निवेश करने का लालच देकर नवी मुंबई के 60 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

police

जालसाजों ने बुजुर्ग से लूटे 58 लाख

नवी मुंबई 58 लाख रुपये की साइबर ठगी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों के खिलाफ धारा 336 (3) (जालसाजी), 318 (4) (छद्म वेश धारण करके धोखाधड़ी) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पेशे से ‘डिजाइन कंसल्टेंट’ शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने अक्टूबर में उनसे संपर्क किया और शेयर में निवेश करने पर आकर्षक धन वापसी की पेशकश की।

End of Feed